फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों का इस बार होगा बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रियों का इस बार होगा बीमा
विज्ञापन

- हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उम्र के हिसाब से जारी की बीमा की राशि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। इस बार हज यात्रियों का बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों की उम्र के हिसाब से बीमा की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिला हज ट्रेनर और मदरसा कासमिया अरबिया इस्लामिया ऊपर कोट के प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि इस बार हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बीमा करवाने की शुरुआत की है। हज कमेटी ने 0 से 15 साल आयु के हज यात्री के लिए तीन लाख, 15 से 60 साल तक के लिए 10 लाख, 65 साल वाले हज यात्रियों का छह लाख और 65 साल से अधिक आयु वर्ग के हज यात्रियों का तीन लाख रुपये का बीमा करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हज कमेटी की इस पहल से अब हज यात्रियों की किसी संभावित दुर्घटना में मृत्यु होने पर बीमा कंपनी द्वारा बीमा राशि दी जाएगी। बीमा से संबंधित जानकारी के लिए जिले के हज यात्री हज हेल्प लाइन नंबर 9412503151 और 9219123333 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें