फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में अब दिव्यांगों के लिए चार सीट आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में अब दिव्यांगों के लिए चार सीट रहेंगी आरक्षित
विज्ञापन

- केंद्र सरकार ने जारी किए आदेश, सीट पर चस्पा होगा लाल रंग का स्टीकर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। केंद्र सरकार के आदेश के बाद परिवहन निगम ने अपनी साधारण सेवाओं में दिव्यांगों के लिए 10 फीसद सीट आरक्षित कर दी है। दिव्यांगों के लिए अब रोडवेज बस में चार सीट आरक्षित रहेंगी। दिव्यांग को भटकना न पड़े, इसके लिए बस पर सीट आरक्षित का स्लोगन लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांग यात्रियों के लिए शासन के आदेश पर परिवहन निगम ने कमर कसी है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत प्रत्येक रोडवेज बस में दिव्यांग यात्रियों के लिए चार सीटें आरक्षित होनी चाहिए। अभी तक प्रत्येक बस में एक सीट दिव्यांग यात्री के लिए सुरक्षित रहती थी। लेकिन अब बस में परिचालक के पीछे दो सीट वाली चार सीट आरक्षित रहेगी। दिव्यांग यात्रियों की सीट पर लाल रंग का स्टीकर चस्पा किया जाएगा। यदि कोई यात्री दिव्यांग की सीट पर बैठ जाता है तो दिव्यांग यात्री के आने पर उसे सीट छोड़नी पड़ेगी। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के उपकरण के लिए केप लगे होंगे। जो अपने उपकरण उसमें टांग सकेंगे। बुलंदशहर डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि मुख्यालय से आदेश आ गया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए अब रोडवेज बस में चार सीट आरक्षित रहेंगी। डिपो की सभी बसों में यह व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके साथ ही दिव्यांगो को बस में चढने-उतरने के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें