फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब.. सिपाही समझौते के नाम पर मांग रहा रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब.. सिपाही समझौते के नाम पर मांग रहा रंगदारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नई मंडी चौकी में तैनात एक सिपाही पर आरोपी पक्ष से समझौते के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से आरोपी सिपाही की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी बिलाल ने सोमवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी स्याना अड्डे के पास रेडीमेड की एक दुकान है। बीते 22 जनवरी को उसकी तीन लोगों से कहाुसनी के बाद मारपीट हो गई थी, जिसकी शिकायत उसने नई मंडी चौकी पुलिस से की थी, लेकिन बाजार से जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच 25 जनवरी को समझौता हो गया था। पुलिस को भी समझौतानामा दे दिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि नई मंडी चौकी में तैनात एक सिपाही ने जिन लोगों से उसका समझौता हो गया था उन्हीं के नाम पर 31 जनवरी की शाम को मारपीट की घटना दर्शा फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एफआईआर में उक्त सिपाही ने रंगदारी की धारा भी दर्ज कर ली, जबकि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी। पीड़ित ने बताया कि अब सिपाही समझौते के नाम पर आरोपियों से पचास हजार की मांग कर रहा है। वहीं रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी मुनीराज जी. ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें