फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हजार किसानों के कर्जमाफी का काम अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ हजार किसानों की कर्जमाफी का काम अटका
विज्ञापन

- शासन की साइट पर कर्जमाफी ब्यौरा नहीं हो रहा अपलोड
- 6500 एनपीए और 2500 किसान बैंक की गलती से हैं छूटे
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के करीब नौ हजार किसानों की कर्जमाफी का काम अटक गया है। शासन की कर्जमाफी साइट का विकल्प नहीं खुलने से किसानों का ब्यौरा अपलोड नहीं हो रहा है। इसके चलते किसानों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की कर्जमाफी योजना में जिले के 1.65 लाख किसानों को शामिल किया गया था। इसमें नियमानुसार अब तक 90 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ हो चुका है, जबकि इस समय जिले के करीब 6500 एनपीए और 2500 किसान बैंक से संबंधित हैं, जिनका कर्जमाफ होना है। बैंक की गलती के चलते ये किसान कर्जमाफी से छूट गए थे। इन सभी किसानों को कर्जमाफी में शामिल कर लिया गया है और उनकी सूची भी बन चुकी है, लेकिन अब शासन की कर्जमाफी साइट पर किसानों का ब्यौरा अपलोड करने वाला विकल्प नहीं खुल रहा है। इसके लिए अधिकारी लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि कर्जमाफी की सूची में शामिल इन नौ हजार किसानों का ब्यौरा शासन की कर्जमाफी साइट पर अपलोड करना बाकी रह गया है। वेबसाइट पर विकल्प खुलते ही किसानों का ब्यौरा अपलोड कर दिया जाएगा। ब्यौरा अपलोड होने के बाद किसानों का जल्द ही कर्जमाफ हो जाएगा। वहीं अभी उन किसानों को भी कर्जमाफी में शामिल करने का काम जारी है, जो किसी कारण योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं। उनकी आनलाइन मिल रही शिकायतों की जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें