फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाक चौबंद होगी स्कूलों में सुरक्षा, परिजनों के बनेंगे परिचय पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चाक चौबंद होगी स्कूलों में सुरक्षा, परिजनों के बनेंगे परिचय पत्र
विज्ञापन

- स्कूल गेट से बाथरुम तक लगेंगे सीसीटीवी, बनेगा कंट्रोल रुम
- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिला पुलिस ने की वेरिफिकेशन की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गुरुग्राम में सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की मौत के बाद अब यूपी पुलिस भी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए जागरुक नजर आ रही है। डीजीपी ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की गाइड लाइन जारी कर दी है। साथ ही एसएसपी को 10 दिन के भीतर स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गत दिनों गुरुग्राम के रायन स्कूल में मासूम छात्र की हत्या के बाद देशभर में लोग स्कूलों में पढ़ने वाले अपने बच्चे की चिंता कर रहे हैं। वहीं अब डीजीपी के आदेश के बाद जनपद पुलिस भी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए तैयारी कर रही है। स्कूलों में मुख्य द्वार से लेकर बाथरुम के बाहर तक सीसीटीवी कैमरे लगवाने आवश्यक होंगे। साथ ही स्कूलों में बच्चों को लाने व ले जाने वाले परिजनों के आइडी कार्ड भी बनवाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल की बाउंड्री भी ऊंची होगी। बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगेगा। साथ ही बच्चों को लाने व ले जाने के वाहन स्कूल परिसर के अंदर ही बच्चों को छोड़ेंगे व स्कूल परिसर से ही बच्चों को वाहन में बैठाएंगे। इसके अलावा स्कूलों में मासिक सुरक्षा समीक्षा भी अनिवार्य कर दी जाएगी। इसके अलावा वाहन चालकों, परिचालकों व स्कूल के अन्य कर्मियों का सत्यापन भी किया जाएगा। यदि स्कूल सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो संबंधित की शिकायत शिक्षा विभाग से की जाएगी। आदेशानुसार दस दिन के भीतर जनपद पुलिस को स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देनी होगी। एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि आदेश मिल गए हैं। जल्द ही स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के बाद रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें