इंटर पत्राचार परीक्षा के आवेदन भरने को 10 विद्यालय चिन्हित
- गाजियाबाद में 21 को होगी बैठक, प्रधानाचार्यों को बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
पत्राचार से इंटर की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को आवेदन करने के लिए जिले में 10 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं। पत्राचार शिक्षा संस्थान द्वारा जारी आदेश से इन सभी विद्यालयों को अवगत करवा दिया गया है। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य 21 अगस्त को गाजियाबाद में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जो छात्र किसी तरह 11वीं की परीक्षा में शामिल नहीं हुए, वह पत्राचार से इंटर कर सकते हैं। इसके लिए 21 अगस्त के बाद आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले गाजियाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज विजयनगर में 21 अगस्त को बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिले में आवेदन भरने को चिन्हित किए गए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की सहभागिता जरूरी होगी।
......................
इन विद्यालयों से भरे जाएंगे आवेदन
पत्राचार से इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं इन विद्यालयों से अपना आवेदन भर सकेंगे। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर, कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज खुर्जा, अग्रसेन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बीबीनगर, एसकेजे इंटर कॉलेज डिबाई, एकेपी इंटर कॉलेज खुर्जा और डीडी कबाड़ी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराबाद शामिल हैं।