व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन को बदला एक विद्यालय
- हाईस्कूल-इंटर की व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन भरने को चिन्हित किए गए हैं 17 विद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
हाईस्कूल और इंटर की व्यक्तिगत परीक्षा को जिले में चिन्हित किए गए एक विद्यालय को बदल दिया गया है। जिस विद्यालय को बदला गया है, वह पहले से पत्राचार परीक्षा के आवेदन भरवाने में शामिल रहा है। इसलिए उसे बदलकर अब दूसरे विद्यालय का नाम जारी किया गया है।
बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए हाईस्कूल और इंटर के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म जिले के 17 विद्यालयों में भरे जाएंगे। फार्म भरवाने के लिए विद्यालयों को छात्र-छात्राओं का टारगेट भी दे दिया गया है। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य के अनुसार हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने के लिए 17 विद्यालय निर्धारित कर दिए हैं। इनमें पहले डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, किसान इंटर कॉलेज बरौली बासुदेवपुर, जवाहर इंटर कॉलेज बुकलाना, राजीय इंटर कॉलेज शिकारपुर, गांधी इंटर कॉलेज त्यौर बुजुर्ग छतारी, एसएन इंटर कॉलेज शिकारपुर, सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतवरा, मथुरिया किसान इंटर कॉलेज भीमपुर, जीडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर, जेएसएस इंटर कॉलेज खुर्जा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज खुर्जा, एमएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, राजकीय इंटर कॉलेज दादूपुर नीला, शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज अमरगढ़ और इंटर कॉलेज कनौना को चिन्हित किया गया था। मगर, अब आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, खुर्जा को बदलकर इसके स्थान पर महादेवी अयोध्या नाथ कन्या इंटर कॉलेज को चिन्हित किया गया है।