फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश से धान समेत कई फसलों को 15 से 45 फीसदी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद/औरंगाबाद/अनूपशहर। जिले में बुधवार दोपहर से बृहस्पतिवार शाम तक लगातार हुई 70 एमएम बारिश से नगर से लेकर देहात तक सड़क व गलियां ताल-तलैया बन गईं। तेज हवाओं से धान समेत कई फसलों को 15 से 45 फीसदी तक नुकसान हुआ है। धान की गिरी फसल को देख किसान चिंतित हैं। मौसम वैज्ञानिक 15 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले छह दिन से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार दोपहर से शुरू हुई बारिश पूरी रात तेज हवाओं के बीच जारी रही। बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन बारिश होती रही। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कालाआम, मोहल्ला साठा, देवीपुरा, अनूपशहर बस अड्डा, चांदपुर रोड और काली नदी आदि जगह सड़क व गलियाें में जलभराव हो गया।
खुर्जा के इस्लामाबाद, अगवाल और माछिपुर गांव बंबे का पानी ओवर फ्लो होकर बाहर आ गया। इससे गांव की सड़कों के साथ-साथ घरों में भी पानी भर गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी भरन से घरों में रखा सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन

औरंगाबाद में मंदिर स्कूल समेत कई स्थानों पर जलभराव के चलते भारी परेशानी है। प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के गेट के बाहर जलभराव है।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और नेशन पब्लिक स्कूल जाने वाला रास्ता जलमग्न है। जिला सहकारी बैंक और पुलिस चौकी में भी पानी भर गया। नगर पंचायत प्रशासन ने जल निकासी की कोई सुध नहीं ली है। जिस कारण लोगों में नगर पंचायत के प्रति गुस्सा है।

अभी बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश से धान, बाजरा, दलहन आदि की फसल को नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 97 फीसदी और हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। - डाॅ. विवेकराज, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र

दलहन की फसल ज्यादा प्रभावित
बारिश से धान की फसल गिरी है और 15 से 18 फीसदी नुकसान की संभावना है। बाजरा व ज्वार में 35-40 फीसदी, अरहर, उड़द व मूंग दलहन की फसलों में 40 से 45 फीसदी और सब्जियों में 20 से 25 फीसदी नुकसान की आशंका है। सबसे अधिक नुकसान पालक, गोभी, मिर्च, मूली और शलजम की फसल को है। यदि इसी तरह और बारिश हुई तो गिरी धान की फसल में बनी बाली गल जाएगी।
-
फसल बीमा कराने वाले किसान दर्ज कराएं शिकायत
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि जिन किसानों की फसल खराब हुई है और उन्होंने फसल का बीमा करा रखा है तो ऐसे किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने पर बीमा कराने वाली कंपनी फसलाें का सर्वे कर नियमानुसार फसल के नुकसान की भरपाई करेगी। किसानों को 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें