फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 13 करोड़ से 17 निकायों में बिछेगी पेयजल लाइन, पानी का संकट होगा दूर

विज्ञापन
नगर पालिका बुलंदशहर । संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की 17 निकायों में पेयजल संकट दूर करने के लिए शासन की ओर से 13 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। अब निकायों में पेयजल लाइन बिछाने, ट्यूबवेल लगाने और जर्जर पेयजल लाइन बदलने के लिए योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


जिले की नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायत क्षेत्रों में 50 से अधिक काॅलोनियां और मोहल्ले ऐसे हैं, जहां अभी पेयजल लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। जबकि 50 से अधिक काॅलोनियों में विभिन्न स्थानों पर पेयजल लाइन जर्जर हो चुकी है। अब नई लाइन बिछाने और जर्जर पेयजल लाइन बदलने के लिए शासन ने नगर निकायों को अनटाइड फंड के तौर पर 13 करोड़ की धनराशि जारी की है। इस माह के अंत में होने वाली निकायों की बोर्ड बैठक में इसके लिए प्रस्ताव स्वीकृत कराते हुए जनवरी माह के अंत तक कार्य शुरू किया जाएगा।



निकाय का नाम

स्वीकृत धनराशि

बुलंदशहर


3,20,77,320

अनूपशहर


45,78,820

खुर्जा



2,39,32,648

सिकंदराबाद


1,43,81,076

स्याना



62,15,940

शिकारपुर


61,44,316

गुलावठी


72,80,068

जहांगीराबाद


96,94,820

डिबाई



57,45,268

औरंगाबाद


39,85,364

बीबीनगर


15,70,612

बुगरासी


23,12,432

छतारी



17,95,716

ककोड़


13,35,276

खानपुर



26,80,784

नरौरा



33,66,328

पहासू



28,75,192

कुल



12,99,71,980






शासन ने निकायों को अनटाइड फंड के तौर पर धनराशि दी है। इसके लिए सभी निकायों में कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही गुणवत्ता के साथ कार्यों को शुरू कराया जाएगा। - डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें