फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कॉलोनाइजर समेत पांच गैंगस्टर में निरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर कॉलोनाइजर सुधीर गोयल समेत पांच आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारी जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में प्रभारी निरीक्षक राजेश चतुर्वेदी ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर सुधीर कुमार गोयल, उसकी पत्नी राखी गोयल निवासी राधिका एंक्लेव (कोतवाली देहात), आलोक कुमार निवासी वलीपुर (कोतवाली नगर), जय सिंह निवासी खदाना (अहार) और जयप्रकाश निवासी खालौर (जहांगीराबाद) द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।
आरोपियों की हरकतों से समाज के लोगों में भय एवं आतंक का माहौल बना हुआ है। देहात पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कॉलोनाइजर और उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। आरोपियों द्वारा गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जल्द ही कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें