फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अरनिया में ट्रक ड्राइवर से 12 हजार लूटे, नगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ट्रक चालक से नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात 12 हजार की लूट के आरोपियों की बुधवार शाम नगर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं, जबकि आरोपियों का तीसरा साथी फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से लूट के छह हजार रुपये और अवैध हथियार बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी ऋजुल ने बताया कि बुधवार शाम को नगर कोतवाली पुलिस मामन रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी वापस भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी बाग में घुस गए। आरोपियों ने खुद को घिरता देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाशों की पहचान सौरभ निवासी मोहल्ला गुल्ला रोड शक्ति नगर अलीगढ़, सनी निवासी गडरिया अहलमपुर अलीगढ़ के तौर पर हुई। जबकि आरोपियों ने फरार बदमाश का नाम बबलू निवासी भरतरी गभाना बताया। पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से दो तमंचा और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि कासगंज निवासी ट्रक चालक रामकुमार से उन्होंने ही 12 हजार की नकदी लूटी थी। मंगलवार देर रात रामकुमार मेरठ से पानी की बोतल लेकर मथुरा जा रहे थे। मुनि के पास नेशनल हाईवे के किनारे वह गाड़ी लगाकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और उनसे 12 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें