फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुखार के साथ लोगों को खांसी कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/ऊंचागांव। बुखार का प्रकोप जिलेभर में फैला हुआ है। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द में 50 से अधिक ग्रामीण बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 300 से 400 बुखार पीड़ित आ रहे हैं। इनमें कुछ मरीज बुखार के साथ खांसी होने की भी शिकायत कर रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में करीब 283 बुखार से पीड़ित मरीज रहे। इनमें 103 ने खांसी की भी समस्या बताई। संबंधित को परामर्श व दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि खांसी करीब चार-पांच दिन तक बनी रहती है। जबकि बुखार सात से 10 दिन में जाता है। बुधवार को ओपीडी में सुभाष, विनीता, सोनम आदि ने बुखार के साथ खांसी की समस्या बताई। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि बुखार के साथ मरीज खांसी और जुकाम की भी समस्या लेकर उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। संबंधित को उचित परामर्श एवं बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। गंभीर स्थिति होने पर वार्ड में भर्ती करवा दिया जाता है।


प्याना खुर्द में 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में

ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द में गंदगी और जलभराव के कारण संक्रमण बीमारियां फैलने लगी है। गांव के लोग बुखार की चपेट में आते जा रहे हैं। बुखार की चपेट में आने से शीतल, कीर्ति, सुभद्रा, तेजा, हेमवीर सचिन, सलोनी, विनय, शिवानी, राखी, तुषार, रोहित, प्रियांशी, पुष्पा सहित अन्य लोग उपचार करवा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था न होने के चलते और कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने से गांव में लगातार मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बुखार पीड़ितों की संख्या अधिक होने की सूचना मिलने पर टीम को गांव में भेजकर शिविर लगवा दिया जाता है। गांव में बुखार से पीड़ितों की संख्या अधिक है तो टीम को भिजवा दिया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें