फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए हुआ 10 छात्र-छात्राओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। जिला स्तर पर दो मार्च को होने वाली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए 10 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। इन छात्रों का चयन बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव पहाड़पुर हवेली स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुआ। इसमें 68 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सुर्खुरू से गुलशाद अहमद, कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रिवाडा से पूजा कुमारी, कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रिवाडा से रोबिन कुमार, कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रिवाडा से सानिया मलिक, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय चाकला से अमन कश्यप, कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सुर्खुरू से विकास यादव, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय डोमला हसनगढ़ से निधि, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय करीरा से आफिया, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय करीरा से मोहम्मद फैज और उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खंडवाया से मौनी का चयन हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, वरिष्ठ एआरपी डॉ. मनमोहन रोहिला, एआरपी प्रियंका रोहिला ने चयनित छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि, ट्रॉफी तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान शैलेंद्र तेवतिया, विक्रम यादव, रवि रोहिला, पायल, अमृता पांडे, उर्वशी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें