फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की रोपाई करके लौट रहे युवक की तालाब में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव डोलापुर में बृहस्पतिवार दोपहर 19 वर्षीय दुर्गपाल की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दुर्गपाल अपने खेत में धान की रोपाई करके घर लौट रहे थे। तालाब किनारे की पगडंडी काफी पतली थी। इससे उनका पैर फिसल गया और तालाब में जा गिरे। परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

दुर्गपाल मौर्य दो भाइयों में छोटे थे। वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर काम करते थे। वह अपने खेतों में धान की रोपाई करने के लिए करीब एक माह पहले ही दिल्ली से लौटे थे। तब से दुर्गपाल खेतीबाड़ी संभाल रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने खेतों में धान की रोपाई की थी। दोपहर के समय वह घर पर खाना खाने आ रहे थे। उसी दौरान गांव के बाहर तालाब किनारे से गुजरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे वह तालाब में जा गिरे। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब की मनरेगा के तहत 20 फीट खोदाई कराई गई थी।
युवक के तालाब में फिसलने की खबर सुनते ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग उन्हें बचाने तालाब में कूद गए। करीब आधा घंटा तक युवक की खोजबीन चलती रही। तब कहीं युवक का शव तालाब में खोजा जा सका। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन परिवारवालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। दोपहर बाद उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें