फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद भी नहीं मिलीं एक करोड़ की मूर्तियां, पुजारी करेंगे अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदायन। सात साल के बाद भी रात, सीता और लक्ष्मण की अष्ठधातु की मूर्तियों का पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा सकी है। मूर्तियां नहीं मिलने के बाद अब मंदिर के पुजारी ने प्रधानमंत्री तक से शिकायत की है। इसके साथ ही 24 जुलाई से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाने के तहत आने वाले कस्बा रुदायन के वार्ड नंबर सात मोहल्ला जौहरी में करीब 150 वर्ष पुराना श्री ठाकुर जी विराजमान मंदिर है। इस मंदिर में लोगों की काफी आस्था है। मंदिर में राम, सीता और लक्ष्मण की विशालकाय अष्ठधातु की मूर्तियां मई 2014 में चोरी हो गई थीं। आठ मई को मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन आज तक मूर्तियों का कोई सुराग नहीं लगा है। चोरी हुईं प्राचीन मूर्तियों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जाती है।
मंदिर के पुजारी हरिओम शर्मा ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मूर्तियां बरामद कराने की मांग की थी। अब उन्होंने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि अगर मूर्तियां बरामद नहीं होतीं तो वह मंदिर पर ही 24 जुलाई से आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस बारे में थाना प्रभारी इस्लामनगर बच्चू सिंह यादव ने बताया कि पुजारी के अनशन के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें