फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी में बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। टिकरी गांव में रविवार रात बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक नामकरण संस्कार के अवसर पर गांव में हो रही नौटंकी में बिजली लाइन जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसको करंट लग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी नन्हेलाल मौर्य के यहां रविवार को नामकरण संस्कार कार्यक्रम था। इस खुशी में उन्होंने नौटंकी मंगाई थी। इसमें टेंट, जनरेटर और खाने पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान महताब और उनके भाई संभाल रहे थे। उन्होंने बिजली और जनरेटर सप्लाई जोड़ने हटाने के काम पर नंदलाल और यादराम को लगा रखा था। कादरचौक से आई नौटंकी में चार-पांच महिला कलाकार भी थीं। इससे नौटंकी में भीड़भाड़ भी बढ़ गई थी। बताते हैं कि नंदलाल नौटंकी शुरू कराने को बिजली लाइन जोड़ रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से नंदलाल (25) बेहोश होकर गिर गए। ये देखकर कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। आननफानन में नौटंकी बंद करा दी गई। टेंट भी उखाड़ दिया गया। मौके पर मौजूद लोग नंदलाल को शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश गए हुए हैं। उनके आने के बाद ही युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल युवक का शव गांव में घर पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें