फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलाडांडी घाट पर युवक की रामगंगा में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बेलाडांडी घाट पर बिल्सी इलाके के अनिल कुमार की गंगा में डूबकर मौत हो गई। अनिल अपनी पत्नी और साले के साथ स्नान करने आए थे। अचानक उनका पैर गहरे गड्ढे में चला गया। परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी अनिल कुमार (30) की ससुराल अलापुर थाना क्षेत्र के उपरैला गांव में है। उनकी शादी चार साल पहले हुई थी। उनकी एक बेटी है। अनिल एक दिन पहले पत्नी रामलच्छो के साथ ससुराल आए थे। शनिवार सुबह बाइक से पत्नी और साले अखिलेश के साथ रामगंगा में स्नान करने बेलाडांडी घाट पहुंचे। बताते हैं कि अनिल कुमार परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर गहरे गड्ढे में फिसल गया। इससे वह रामगंगा में डूब गए। सूचना पर गांव से तमाम लोग पहुंच गए। गांव के गोताखोर युवक आ गए। उन्होंने तलाश शुरू की तो करीब आधा घंटा बाद शव गंगा में मिल गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिवार वाले शव को अपने गांव सुंदरनगर ले गए हैं।
अवैध खनन से हुआ था गहरा गड्ढा
बरसात से पहले बेलाडांडी घाट पर जमकर अवैध खनन हुआ था। इससे यहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस समय गंगा में पानी भी ज्यादा बढ़ गया है। इससे ये भी पता नहीं चल रहा है कि कहां पर गड्ढा है। इसी धोखे में युवक गंगा में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें