फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूसरी पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
जगतपाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिसौली। गांव चंदपुरा में रविवार सुबह युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से अफरातफरी फैल गई। बताते हैं कि उसकी दूसरी पत्नी चंडीगढ़ (पंजाब) में है। उससे कहासुनी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

गांव चंदपुरा निवासी जगतपाल दिवाकर (32) पुत्र स्व. बृजलाल पंजाब में रहकर मजदूरी किया करता था। दो दिन पहले ही अकेले गांव लौटा था। शनिवार रात उसने पड़ोसी के यहां भोजन किया था। रविवार सुबह पड़ोस के बच्चे चाय के लिए बुलाने पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी। कोतवाल कमलेश मिश्रा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के चाचा छोटेलाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।परिजनों के बताया कि जगतपाल की आठ साल पहले सुमन से शादी हुई थी। सुमन कुछ समय अपने पति के साथ रही। एक पुत्री को जन्म देने के बाद उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद जगतपाल ने दूसरी शादी चंडीगढ़ में एक कम्पनी में काम करने वाली गुड़िया से कर ली। बताया जा रहा है कि वहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह दो दिन पहले अपने गांव लौट आया था।
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पेड़ पर फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया
- दिल्ली में रह रहे परिजनों को दी घटना की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में एक युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दिल्ली में रह रहे उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
जमालपुर गांव के कृष्णपाल परिवार समेत दिल्ली में रहकर मजदूरी किया करते हैं। गांव में उनकी बूढ़ी मां ही रहती हैं। पांच दिन पहले कृष्णपाल का मझला बेटा शिवम (18) उसहैत क्षेत्र के गांव गढ़िया संरेली से अपनी बहिन को बुलाकर जमालपुर लाया था। रविवार अपराह्न 2:00 बजे उसने श्मशान भूमि के पास चंदनिया के पेड़ में रस्सी से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
खेतों पर काम कर रहे कुछ लोगों ने शिवम को पेड़ पर चढ़ते तो देखा था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वह आत्महत्या कर लेगा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
गांव वालों ने बताया कि आत्महत्या करने के लिए उसने नई रस्सी खरीदी थी। उससे रस्सी के बारे में जब लोगों ने पूछा तो बताया था कि गाय की रस्सी टूट गई है। अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं लगा है। सूचना पर पहुंची हजरतपुर पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली में उसके परिवार को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया है प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें