शुक्रवार को हरीश ने अपने चचिया ससुर व सगे मामा फूल सिंह से जमीन नाम करने का दबाव बनाया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए हरीश ने अपने चचिया ससुर व मामा की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। उसने सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्से में भी ईंट से प्रहार किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। किसी ने सूचना थाना पुलिस को दे दी जिसपर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
फूलसिंह का शव घर के बाहर खून से लतपथ पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं गांव व परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई। फूलसिंह की बड़ी बहन के बेटे विजय सिंह की तहरीर पर हरीश के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुय की है। देर शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज उसे जेल भेजेगी। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें-
पत्नी को डीसीएम से कुचलकर मार डाला: पति इस बुरी आदत का है आदी... मायके के लिए निकलते वक्त भी दोनों में हुई बहस