फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
बलवीर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उघैती। गुगौआ गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला। परिजन शव उठाकर घर ले आए। देर शाम तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। परिजन को अधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका है।
विज्ञापन

गांव गुगौआ निवासी बलवीर (30) मंगलवार देर शाम साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गया था।
वह देर रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव महानगर रोड पर शराब की दुकानदार से कुछ दूरी पर मिला। मौके पर परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंचे।
परिजन शव उठाकर घर ले आए, लेकिन पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। परिजनों ने बताया कि युवक शराब का सेवन करता था। वह अक्सर शराब पीने के बाद घर नहीं आता था।
विज्ञापन

परिजनों ने शराब के अत्यधिक सेवन से ही मौत होने की आशंका जताई है। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें