फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मार्च के बाद फिर से विकास और बुलडोजर एक साथ चलेगा

विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं) में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा पर हमलावर रहे। माफिया की बात करते हुए कहा कि दस मार्च के बाद एक बार फिर से विकास और बुलडोजर साथ चलेगा। गरीबों, किसानों, युवाओं की बात की और कहा कि सपा शासन में विकास के नाम पर कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई गईं। सपा वाले अब वोट भी वहीं से ले लें। बोले-पांच साल से प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। माफिया और गुंडे गले में तख्ती टांग की घूम रहे हैं।
विज्ञापन

वजीरगंज के रामलीला मैदान में शहर, बिल्सी और बिसौली विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुआत गंगा से की। बोले- मां गंगा के तट पर बसे बदायूं में विकास का पहिया घूमेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार आतंकवादियों के प्रति संवेदना रखती थी और हम दिव्यांगों, विधवाओं, वृद्धों, किसानों और गरीबों के साथ संवेदना रखते हैं। सपा सरकार में पहला फैसला अयोध्या हमले के आतंकियों की सजा माफ कराने का हुआ और भाजपा सरकार में किसानों की कर्ज माफी, एंटी रोमियो स्क्वॉड, अवैध बूचड़खाने बंद कराने का।
विकास की बात करते हुए कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे की सबसे ज्यादा लंबाई बदायूं में है। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यहां इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर बनेगा और लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। वह कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने का काम करते थे और हम एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं।
विज्ञापन

अब त्योहारों पर कर्फ्यू नहीं लगता। दंगे नहीं होते हैं। पहले सैफई महोत्सव होता था, माफिया को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा-वृंदावन में रंगोत्सव, प्रयागराज में दिव्य-भव्य कुंभ, काशी में देव दीपावली होती है। अब कांवड़ यात्रा निकलती है।
कोराना का जिक्र करते हुए भी योगी ने विपक्ष पर हमला किया। बोले- सपाई इसे मोदी का टीका बताते थे, इसी टीके ने जान बचाई है। मुफ्त राशन मिल रहा है। चौबीस घंटे बिजली मिल रही है। बहन जी के हाथी का पेट काफी बड़ा था। कोरोना काल में दिल्ली वाले भाई-बहन नहीं दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें