पुलिस लाइन में योग करतीं प्रभारी, सदर विधायक व अन्य। स्रोत पुलिस
बदायूं। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर मनाया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने इसकी शुरुआत की। इसके बाद योग से निरोग रहने की बयार बही। वहीं, सेल्फी प्वाॅइंट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व अन्य लोगों ने सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बनाया।
माध्यमिक शिक्षा की स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि योग मनुष्य के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक हैं। योग अपनाने से 80 वर्ष का व्यक्ति भी 21 वर्ष से आगे निकल सकता है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस का दर्जा मिला।
सदर विधायक महेश चंद गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आयुक्त जीएसटी व जिला नोडल अधिकारी नितिन बंसल ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास प्रतिदिन किए जाने का आह्वान किया। डीएम अवनीश राय ने बताया कि 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया गया।
पुलिस लाइन में योग करतीं प्रभारी, सदर विधायक व अन्य। स्रोत पुलिस