फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रीडिंग स्टोर में किया घपला, बिलिंग एजेंसी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के मीटर रीडरों ने रीडिंग स्टोर कर बिजली निगम को लाखों का चूना लगाया। मामला प्रकाश में आने के बाद विद्युत निगम ने बिलिंग एजेंसी का ठेका समाप्त कर दिया है। अब नई बिलिंग एजेंसी को ठेका दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के बिजली का बिल बनाने का ठेका फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड के पास था। इसमें करीब 300 मीटर रीडर कार्य कर रहे थे। 24 मई को एसडीओ सुमित साहू ने टीम के साथ मुहल्ला गोपी चौक में चेकिंग की थी। इस दौरान दो उपभोक्ता के मीटर में पांच हजार और 6500 यूनिट स्टोर मिली। जांच करने पर पता चला था कि मीटर रीडर मनीष कुमार उपभोक्ता से साठगांठ ऐसा कर रहा था।
एसडीओ ने मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिलिंग एजेंसी को पत्र लिखा था। बिलिंग एजेंसी ने मीटर रीडर को हटा दिया था। इसके बाद विद्युत निगम ने बिलिंग एजेंसी को ही हटाने का फैसला किया। निगम ने फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड बिलिंग एजेंसी का ठेका समाप्त कर दिया। अब व्यू इंफ्राटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को बिलिंग का ठेका दिया है। इस कंपनी दो साल का टेंडर किया है।
विज्ञापन


रीडिंग छुपाने के लिए नो-डिस्प्ले और फुंकने का खेल
उझानी के मुहल्ला गंजशहीदा में बिजली उपभोक्ता भूरे अहमद के घर के बाहर मीटर लगा था। रीडर ने एक साल से उनका बिल नहीं बनाया। इससे मीरट 4500 रीडिंग स्टोर हो गई। आरोप है कि मीटर रीडर ने उपभोक्ता से सेटिंग करके नो-डिस्प्ले दिखाकर मीटर बदलवा दिया। इस तरह रीडिंग को छुपाने के लिए नो-डिस्पले और फुंकने का खेल किया गया। वह मीटर एक्सपर्ट की मदद लेकर उसकी डिस्पले बंद करा देते हैं या फिर उन मीटरों में आग लगा देते हैं।




- मीटर में रीडिंग स्टोर करने के जो भी मामले में प्रकाश में आए थे। उस आधार पर संबंधित मीटर रीडर की सेवा समाप्त करा दी गई थी। अब नई बिलिंग एजेंसी को टेंडर दिया गया है। एजेंसी के लिए साफ निर्देश है कि पारदर्शिता के तहत काम करें। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें