फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मई तक पूरा होगा काम, डीएम ने की गंगा एक्सप्रेसवे की समीक्षा

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे का संबं​​धित अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करतीं डीएम नि​धि श्रीवास्तव। स्रोत-प
विज्ञापन
बदायूं। मई तक गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य बदायूं जिले की सीमा में पूरा हो जाएगा। यह बात डीएम से अडानी के बिनावर स्थित बेस कैंप में समीक्षा बैठक के दौरान अडानी ग्रुप के अधिकारी ने कही। उन्होंने गुणवत्ता पूर्वक निर्माण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।
विज्ञापन


जनपद मेरठ से प्रयागराज तक करीब 565 किलोमीटर का नया छह लेन एक्सप्रेसवे प्रदेश सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। बदायूं में यह एक्सप्रेसवे लगभग 91 किलोमीटर लंबा है। यहां यह इस्लामनगर से शुरू होकर दातागंज के कुंडरा मजरा तक जाता है।
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के सीनियर मैनेजर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन दीपक सिंह राठौड़ ने डीएम को बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे चार ग्रुप में काम कर रहा है। बदायूं क्षेत्र में अडानी ग्रुप के द्वारा कार्य किया जा रहा है। एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के पास ग्रुप 2 के अंतर्गत 85 किलोमीटर छह लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बदायूं में तीन इंटरचेंज वनकोटा, बिनावर व दातागंज में बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त एक रेल ओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है, जिसका 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। बदायूं से गुजरने वाले 91 किलोमीटर में से 85 किलोमीटर एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के पास है। 6 किलोमीटर का कार्य ग्रुप प्रथम में आईआरबी इंफ्रा व सीडीएस कंपनी के पास है।
उन्होंने बताया कि बदायूं से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के हिस्से का कार्य मई 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है, जिसे पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट एनजी शमी, अडानी ग्रुप के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सचिन धमान्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें