फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपने अधिकारों को पहचाने : मिथलेश

विज्ञापन
उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल महिलाओं से बात करती हुई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने सोमवार को नलकूप खंड प्रथम के अतिथि गृह पहुंचकर सीओ सिटी आलोक मिश्रा के साथ महिलाओं से संबंधित मामलों की जन सुनवाई की। सुनवाई के दौरान दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि सरकार चाहती है कि महिलाएं स्वस्थ, सशक्त, शिक्षित, सुरक्षित, आत्मनिर्भर बनें और अपने अधिकारों को पहचानें। जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित 14 महिलाओं ने शिकायतें रखीं। इन्हें गंभीरता पूर्वक सुनकर दो शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया गया व अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कछला स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना व आश्रम की व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, नीतू सिंह, शिखा, प्रतीक्षा मिश्रा, अर्चना पटेल मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें