मेधावी छात्र को टैबलेट और 21 हजार रुपये का चेक देते सीडीओ और डीआईओएस। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के 23 मेधावियों को सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में टैबलेट और धनराशि का वितरण किया गया। इसमें सीबीएसई की छात्रा को एक टैबलेट और एक लाख रुपये व यूपी बोर्ड के 22 मेधावियों को एक-एक टैबलेट और 21-21 हजार रुपये के चेक दिए गए।
सीडीओ ऋषिराज ने छात्राओं से अपनी पढ़ाई के अनुभवों को साझा किया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी रुचि के बारे में पूछा और संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा बड़े सपने देखते हुए उन्हें सार्थक करने का भी प्रयास करना चाहिए। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि यूपी की मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाली ब्लूमिंगडेल स्कूल की 12 वीं की छात्रा संस्कृति गुप्ता को एक टैबलेट और एक लाख रुपये की धनराशि का चेक दिया गया है। साथ ही यूपी बोर्ड के जिलास्तरीय हाईस्कूल के 10 और इंटर के 12 मेधावियों को टैबलेट व 21-21 हजार रुपये की धनराशि का चेक दिया गया है। संवाद