फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
सुनीता का फाइल फाेटो।
विज्ञापन
दातागंज। विवाहिता का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। बृहस्पतिवार की शाम मामला सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन



मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बारा चिर्रा निवासी शैलेंद्र सिंह ने बेटी सुनीता (24) की शादी दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेला निवासी सोनू पुत्र सुरेश पाल सिंह से तीन साल पहले की थी। इन सालों में उसको बच्चा नहीं हुआ। इससे परिवार के लोग उसको प्रताड़ित करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पति समेत ससुरालियों ने बृहस्पतिवार को उसको पीट पीटकर मार दिया।
शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें