फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला ने 31 सेकंड में ऑटो चालक को जड़े चार थप्पड़... चप्पल से भी पीटा; वीडियो वायरल

Tue, 01 Jul 2025 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में हजरतपुर कस्बे में एक महिला ने कैमी गांव निवासी ऑटो चालक को ऑटो से खींचकर बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान चालक के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
महिला ने ऑटो चालक को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के हजरतपुर कस्बे में रविवार रात एक महिला की साड़ी का पल्लू सड़क से गुजर रहे ऑटो में फंस गया। इससे आक्रोशित महिला ने चालक को ऑटो से खींचकर 31 सेकंड में चार थप्पड़ मारे और चप्पल से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


गांव कैमी निवासी ऑटो चालक देवेंद्र रविवार रात हजरतपुर से यात्रियों को बैठाकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते से गुजर रही मीना पत्नी बलिष्ठर की साड़ी का पल्लू ऑटो में फंस गया और वह गिरते-गिरते बची। इससे महिला को गुस्सा आ गया और उसने ऑटो को रोका। 

खींचतान में चालक की शर्ट फटी 
आक्रोशित महिला ने चालक को ऑटो से खींचकर थप्पड़ जड़े। उसके बाद चप्पल उतारकर उसे पीटना शुरू कर दिया। खींचतान में चालक की शर्ट फट गई। वह महिला से मिन्नतें करता रहा, लेकिन महिला ने उसकी एक न सुनी। मौके पर जुटी भीड़ तमाशबीन बनी रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही महिला चली गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हजरतपुर एसओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो चालक ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें