फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से दबकर महिला घायल, नहीं मिली एंबुलेंस तो तांगे से लेकर पहुंचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला दीवार गिरने से दबकर घायल हो गई। काफी देर तक परिवार वाले एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब एंबुलेंस नहीं आई तो परिवार वाले उसे तांगे में लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचे। तब उसका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बिल्सी थाना क्षेत्र के पुसगवां निवासी मुस्कान (19) पत्नी अनिल अपने घर में कच्ची दीवार की लिपाई कर रही थी। दो दिन दिन पहले बरसात होने से ये दीवार कुछ गीली हो गई थी। सुबह साढ़े दस बजे लिपाई के दौरान अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गई, इससे मुस्कान उसके मलबे से दब गई। ये देखकर परिवार वाले भाग गए। उनका शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने मलबा हटाकर मुस्कान को निकाला। इस हादसे में मुस्कान को गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत देखकर परिवार वाले 108 एंबुलेंस को कॉल करते रहे लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। थकहार कर परिवार वाले महिला को तांगे में लिटाकर जिला अस्पताल ले गए। तब कहीं उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें