फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दातागंज-बदायूं रोड पर शुक्रवार रात ग्राम डहरपुर के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। महिला अपने भतीजे के साथ कनागत की दावत खाकर मायके से लौट रही थी। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी निवासी शकुंतला देवी (40) पत्नी मोहर सिंह के मायके बिनावर के कादराबाद में शुक्रवार को कनागत की दावत थी। इस पर शंकुतला और उनका बेटा सतेंद्र ऑटो से कादराबाद गए थे। उधर से रात करीब नौ बजे शंकुतला अपने भतीजे संजीव की बाइक से घर लौट रहीं थीं। बताते हैं कि उनकी बाइक दातागंज-बदायूं रोड पर डहरपुर गांव के नजदीक पहुंची थी कि तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बुआ-भतीजे घायल हो गए। हादसे को देखकर राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सूचना देकर महिला के परिवार वालों को बुला लिया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। संजीव की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें