फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
बदायूं-मेरठ हाईवे पर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान। बदायूं-मेरठ हाईवे पर सिलहरी गांव में पास रविवार सुबह करीब छह बजे रोडवेज बस की टक्कर से लज्जावती नाम की महिला की मौत हो गई। रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की थी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों जमकर हंगामा किया और हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बदायूं-मेरठ हाईवे के गांव सिलहरी निवासी नेम सिंह उर्फ गल्लन की 36 वर्षीय पत्नी लज्जावती रविवार सुबह छह बजे पशुओं को चारा लेने निकली थीं। रोड पार करते वक्त बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस ने लज्जावती को कुचल दिया। हादसे में लज्जावती की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बस को लेकर भाग गया। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। हंगामा करते हुए उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ सीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। पुलिस ने बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें