फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
मोनी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव ढोरनपुर में रविवार सुबह चंदौसी-बरेली रेलमार्ग पर ट्रैक पार कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। महिला की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ढोरनपुर गांव निवासी कुंवरपाल की एक साल पहले मोनी (23) के साथ शादी हुई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मोनी खेतीहर इलाके में शौच के लिए गई थी। इस बीच चंदौसी-बरेली रेलमार्ग पर ट्रैक पार करते समय मोनी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का शव क्षत विक्षत हो गया।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मोनी की मौत की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर इंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें