फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गला दबाने से हुई थी मजदूर की मौत

विज्ञापन
रामवीर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। अलापुर कस्बा में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे के किनारे शनिवार दोपहर गेहूं के खेत में मिले मजदूर के शव के मामले में छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मौके पर पुलिस को मजदूर के गले में गमछा भी कसा मिला था।
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव चितौरा धनौरा निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका बड़ा भाई रामवीर (45) परिवार के साथ अभियासा गांव के बनवारी के ईंट भट्ठे पर करीब दो महीने से मेहनत मजदूरी कर रहा था। सात मार्च को उसका भाई बच्चों के साथ चितौरा धनौरा गांव आया था। जहां उसे खेत में खड़ी सरसों की फसल कटवानी थी।
इस बीच बगिया गांव का हरवीर पुत्र मेहरवान भी खेत पर आया था। उसने भी सरसों की फसल कटवाई थी। इसके बाद वह बाइक से चला गया था। शाम पांच बजे रामवीर की पत्नी शिखा उर्फ दुर्गा ने फिर से हरवीर को कॉल करके गांव बुलाया था। वह बाइक से गांव पहुंचा और शिखा व भाई के बेटे सुमित को बाइक से अलापुर ले गया था। उसके पीछे से भाई रामवीर साइकिल से अलापुर पहुंचा।
विज्ञापन

जहां हरवीर ने शिखा और बच्चों को ई-रिक्शा से ईंट भट्ठा पर भेज दिया। इसके बाद हरवीर ने अपने साथी राजपाल पुत्र डोरीलाल निवासी सिरसा थाना सिविल लाइंस को बुला लिया। हरवीर और राजपाल ने उसके भाई रामवीर की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भाई के शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया था।
आरोप है कि उसके भाई रामवीर की पत्नी शिखा के हरवीर व राजपाल से संबंध थे। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। शनिवार को हरवीर के भाई राजकुमार ने उसके भाई राजवीर को सूचना दी कि रामवीर की लाश व साइकिल गेहूं के खेत में पड़ी है। उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी शिखा उर्फ दुर्गा, हरवीर व राजपाल ने की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी समेत तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर ही कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। इंस्पेक्टर धनंजेय सिंह ने बताया कि मजदूर के भाई की तहरीर पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या के आरोपों के चलते साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें