बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में देर रात एक युवक इंस्टाग्राम पर वीडियो देख रहा था। इसी समय उसकी नजर एक ऐसे वीडियो पर पड़ी जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह वीडियो बहन के साथ हुए दुष्कर्म का था। यह बात उसने माता-पिता को बताई। बाद में किशोरी से पूछा गया तो उसने पूरी घटना बताई। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी पत्नी ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला मंगलवार का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को एक महिला घर बुलाकर ले गई। किशोरी की मां के मुताबिक उसने कहा था कि उसे हीटर पर रोटियां सेंकना नहीं आता। जब किशोरी हीटर पर रोटियां सेंक रही थी, तभी उक्त महिला उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गई।