बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी पत्नी ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। पड़ोसी महिला किशोरी को अपने घर बुलाकर ले गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह मामला मंगलवार का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की को पड़ोस की महिला सीता देवी अपने घर बुलाकर ले गई थी। किशोरी की मां के मुताबिक, सीता ने कहा था कि उसे हीटर पर रोटियां सेंकना नहीं आता। जब किशोरी हीटर पर रोटियां सेंक रही थी, तभी सीता उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गई और वहां उसे चारपाई पर गिरा दिया।