फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मायके से नहीं आई पत्नी, फांसी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
रिंकू उपाध्याय का  फाइल फोटो। 
विज्ञापन
जरीफनगर। पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे पेड़ पर बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने लटका देखा। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन


दहगवां निवासी रिंकू उपाध्याय (28) का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के पीछे पेड़ पर लटका देखा गया। पिता रामनिवास ने बताया कि रिंकू शराब पीने का आदी था। पीने के बाद वह पत्नी व बच्चों को पीटता था। नाराज होकर उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। वह करीब एक महीने से मायके में ही रह रही है। रिंकू कई बार उसको बुलाने गया, लेकिन उसने आने को मना कर दिया। बुधवार को फिर से पत्नी ने न आने की बात फोन पर कह दी। देर शाम को रिंकू घर से चला गया था। उधर, पत्नी को जब सूचना मिली तो वह रोते-बिलखते घर आ गई। मौके पर आई पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। देर शाम शव घर पहुंचा तो गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें