फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुबकी लगाते समय गंगा में बहा हाथरस का दुकानदार, खोजबीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला गंगा घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करते समय युवक बह गया। उसके दोस्तों ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई लेकिन कुछ देर में नजरों के सामने से ओझल हो गया। वह हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव कटेलिया का निवासी है। परिवार ने पुलिस की मदद से गोताखोरों के जरिए गंगा में खोजबीन शुरू करा दी है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम पांच बजे हुआ। हाथरस जिले में सासनी थाना क्षेत्र के गांव कटेलिया निवासी पुष्पेंद्र सेंगर (35) पुत्र योगेंद्र सेंगर बाइक से दोस्तों के साथ गंगास्नान के लिए कछला घाट पर आया। दोस्तों के साथ वह गंगा में डुबकी लगाने लगा। करीब 10 मिनट तक वह डुबकी लगाता रहा। लेकिन दो कदम आगे बढ़ते ही वह धार की चपेट में आ गया। बहते हुए वह करीब तीन मिनट तक नजर आया लेकिन इसके बाद दिखाई नहीं पड़ा। दोस्तों ने बचाव के लिए चीखपुकार भी मचाई। इसके बाद मौके पर जुटे गोताखोरों ने पुष्पेंद्र की तलाश को गंगा में छलांग लगा दी। इधर, दोस्तों ने कछला चौकी पर पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया।
अंधेरा होने के बाद दोस्त घर लौट गए। सूचना पर रात में पुष्पेंद्र का चचेरा भाई संजीव कुमार घाट पर आ गया। संजीव ने पड़ोसी गांव पंखिया नगला प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। रविवार को कछला चौकी के प्रभारी अनिल कुमार ने मोटर वोट से भी खोजबीन कराई। लेकिन युवक का पता नहीं चला। पुष्पेंद्र की गांव में ही इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें