फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में जाकर गेहूं खरीदने की बजाय यहां तो केंद्र बंद कर खिसक रहे प्रभारी

विज्ञापन
मंडी समिति मे खाली पड़ा क्रय केंद्र। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बेहद धीमी गति से गेहूं की खरीद हो रही है। इसे लेकर शासन ने निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्र प्रभारी गांवों में जाकर गेहूं खरीद करें। अधिकतर क्रय केंद्र प्रभारी किसानों के घर भी नहीं जा रहे और केंद्रों पर भी ताले लटके हैं। जो प्रभारी निकल भी रहे हैं वे केवल औपचारिकता निभाते और फोटो कराकर लौट रहे हैं। इसकी वजह से जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार तेजी नहीं पकड़ पा रही है। वहीं केंद्रों से बैनर तक गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

बदायूं समेत प्रदेश के सभी जिलों में गेहूं खरीद के लगभग एक सामान ही हालात हैं। इसको लेकर शासन ने निर्देेश दिए हैं कि सभी क्रय केंद्र प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से मिलें और उनको गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद में जिला स्तरीय अधिकारियों ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करें। पहले दिन केंद्र प्रभारी गांव में पहुंचे और किसानों से बात की। केंद्र प्रभारियों के अनुसार खुले बाजार में गेहूं की कीमत ज्यादा होने की वजह से अभी किसान गेहूं सरकारी केंद्रों पर बेचने से मना कर रहे हैं। इसको ढाल बनाकर अधिकतर केंद्र प्रभारियों ने गांव में जाना छोड़कर घर पर आराम करना शुरू कर दिया है। वहीं कुछेक केंद्र प्रभारी जाते हैं तो वह खानापूर्ति करके फोटो कराकर वापस आ जाते हैं।
-
अब तक खरीदा गया सिर्फ 50 क्विंटल गेहूं
शहर में मार्केटिंग विभाग के दो केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को दोपहर के समय मंडी केंद्र पर एक भी कर्मचारी नजर नहीं आया। यहां तक की मंडी में सरकारी क्रय एजेंसी का बैनर तक नहीं था। ऐसे में अगर किसान अपना गेहूं बेचने के लिए मंडी पहुंचता तो वहां पर उन्हें परेशान होना पड़ता। वहीं केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक वह करीब सात से आठ गांव गए थे, किसानों से बात की लेकिन किसानों ने गेहूं नहीं बेचा। अब तक 50 क्विंटल के करीब गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

-
एडीएम बोले- हर केंद्र पर हर हाल में हो गेहूं खरीद
बदायूं। एडीएम एफआर ने कलक्ट्रेट में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ एसडीएम की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों पर हर हाल में खरीद की जाए। साथ ही एसडीएम मंडियों में जाकर आढ़तियों के स्टाक चेक करें कि वे गेहूं को डंप तो नहीं कर रहे हैं।
सोमवार को बैठक के दौरान एडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर प्रधानों से मिलकर किसानों को प्रोत्साहित कराएं। जिससे वे अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर बेचें। वहीं एसडीएम को गेहूं खरीद में लेखपालों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि लेखपाल भी गांव-गांव जाकर किसानों को गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें। सभी क्रय एजेंसियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक केंद्र पर गेहूं की खरीद होनी अनिवार्य है, कोई भी क्रय केंद्र खरीद से वंचित नहीं रहे।
--
गेहूं खरीद के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर जारी
बदायूं। शासन की तरफ से मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अगर किसान को किसी केंद्र पर गेहूं बेचने में दिक्कत आ रही है तो वह कनिष्ठ सहायक मुरारी सिंह को दूरभाष नंबर-05832-266127, 9756440180 व कनिष्ठ सहायक खेमकरन लाल को दूरभाष नंबर 8630044923 पर संपर्क कर सकता है। ऐसे में मोबाइल टीम गांव में पहुंचकर गेहूं की खरीद ही खरीदारी कर लेगी। साथ ही डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जो किसान अभी केंद्रों पर गेहूं बेचेंगे तो उन्हें धान की सीजन में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें