बदायूं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे ब्राह्मण क्रांति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक का भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि चुनाव में भाजपा जिले की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी। डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ा है। इस मौके पर हरिओम पाराशरी, अमिता उपाध्याय, अंकित पाठक, शिप्रा पाठक, प्रदीप दुबे, प्रेमपाल शर्मा, राजीव मिश्रा, निर्दोष पाठक, प्रमीत शुक्ला, अनुज मिश्रा, शिवकांत शर्मा, निशांत पाठक, पंकज मिश्रा, शिवम पांडेय, गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय आदि रहे। संवाद
शैलेश समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी जताई
बदायूं। भाजपा में शामिल होने के बाद डॉ. शैलेश पाठक बदायूं पहुंचने के बाद पहले परशुराम चौक पहुंचे। यहां भगवान परशुराम का ध्यान किया। उन्होंने कहा कि वह भगवान परशुराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे। शैलेश पाठक के भाजपा में आने के बाद बदायूं समेत दातागंज, बिसौली, बिल्सी आदि स्थानों पर लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर संजीव तिवारी, राहुल पाठक, हर्षित पांडेय, पप्पू शर्मा राघव, सार्थक द्विवेदी, शांतनु दुबे, देवाशीष पाठक आदि रहे। संवाद
सपा का आरोप, शैलेश को लेकर भाजपा कर रही दुष्प्रचार
बदायूं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा डॉ. शैलेश पाठक को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। शैलेश पाठक पीस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं जबकि भाजपा प्रचारित कर रही है कि वह सपा छोड़कर भाजपा में गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा डूबता हुआ जहाज है। इसी कारण भाजपा के मंत्री और विधायक पार्टी छोड़कर सपा में आ रहे हैं। पांच साल तक प्रदेश की जनता को भाजपा ने परेशान किया है। अब प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपाई भी इस बात को जानते हैं। इसी कारण भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो रहे हैं। संवाद