फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से कम हुई दृश्यता, अगले तीन दिन में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

विज्ञापन
मंगलवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। घने कोहरे के कारण सुबह के वक्त दृश्यता लगभग शून्य रही। कोहरे ने जहां रफ्तार पर ब्रेक लगा दी वहीं दूसरी ओर सुबह के वक्त सर्द हवाओं का भी प्रकोप बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण ऐसा हो रहा है। आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है।
विज्ञापन

जनवरी के दूसरे से लेकर अंतिम सप्ताह तक मौसम खराब रहा। इस दौरान बादल, कोहरा, बूंदाबांदी के साथ शीतलहर और सर्द हवाओं का प्रकोप भी बना रहा। हाल के दिनों में मौसम साफ हुआ। लगातार तीन दिन अच्छी धूप खिलने के बाद लगा था कि अब शीतलहर की विदाई हो रही है। मौसम विशेषज्ञों ने भी अनुमान जताया था कि अब मौसम साफ रहेगा, लेकिन मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। रविवार रात से ही वातावरण में घना कोहरा छा गया। सोमवार के बाद मंगलवार को भी दिन की शुरुआत घने कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। सुबह के वक्त लोग घरों से नहीं निकले।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चालू सप्ताह के अंत तक बादल छाने के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि का अनुमान बन रहा है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी तब्दीली आएगी। हालांकि, अब आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। पश्चिमी विझोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण ऐसा हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को पश्चिमी विझोभ ने दस्तक दे दी है। अगले दो से तीन दिन में मैदानी इलाकों में भी इसका ज्यादा असर दिखेगा।
विज्ञापन

-
फोटो- 73
मौसम वैज्ञानिक की बात
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। पहाड़ों पर तेज हवाओं के कई कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो रही है। इन दिनों मैदानी इलाकों में कोहरा छा रहा है। चालू सप्ताह के अंत तक बदायूं समेत आस-पास के जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी, ओलावृष्टि का भी अनुमान है। मैदानी इलाकों में अब तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, लेकिन बारिश और सर्द हवाओं के कारण कुछ दिनों तक समस्या रह सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. आलोक सागर गौतम, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें