फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि और भुगतान पर किसान बिफरे

Mon, 16 Mar 2015 08:57 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू (त्रिपाठी) के किसानों ने मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन कर जिले में सूखा उसके बाद अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से हुए नुकसान और गन्ना किसानों का भुगतान न हो पाने पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने डीएम कार्यालय में घुसकर ज्ञापन देने का प्रयास किया। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर सिंह से उनकी काफी नोकझोंक हुई। किसानों ने बाद मे उनको ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दे दिया।
विज्ञापन

मालवीय आवास पर पंचायत में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर यादव ने कहा प्रदेश सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। खाद, बीज, बिजली, पानी के संकट से किसानों को उबारने की जगह उसे उसके गन्ना मूल्य का भुगतान भी नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों को सूखा राहत और अति वृष्टि से नुकसान का मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है।
प्रदेश प्रभारी जाकिर हुसैन, बब्लू नेे कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट परेशान हाल किसानों को डीएम से नहीं मिलने दे रहे थे। यह अच्छी बात नहीं है। खराब मौसम के कारण पिछले 15 दिनों में किसान बर्बाद हो गया है। उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उन्होंने गन्ना भुगतान का वकाया जल्दी किसानों को दिलाए जाने की मांग की। साथ ही कहा है कि अगर, किसानों की कोई सुनवाई नहीं होती है तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। इस अवसर पर श्रीपाल सिंह, अंशु पटेल, लेखराज सिंह, प्रताप सिंह, जगत पाल यादव, अबरार सॅफी, ब्रजेंद्र सिंह, राहुल पटेल, चिरौजी लाल, अंकित गुप्ता, शमशाद अहमद,  महेश पाल, सबीना, नन्हीं बेगम, उदयवीर सिंह, शमशाद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें