आवासहीन शहरी गरीबों के अपने आवास का सपना जल्द पूरा हो जाएगा। आसरा आवास योजना के तहत गरीबों के लिए घर बनाने का काम शुरू हो गया है। योजना के तहत शहर में छोटी ज्यारत के पीछे 396 आवासों की कॉलोनी बनाई जा रही है। आवास निर्माण के बाद आवासहीन शहरी गरीबों का इनका आवंटन कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द गरीबों को अपनी छत मिल जाएगी।
प्रदेश सरकार ने पिछले साल शहरी इलाकों में रहने वाले आवासहीन गरीबों के लिए आसरा आवास योजना शुरू की थी। आवास बनाने के लिए भूमि नहीं मिलने से काम लटका रहा। चालू वित्तीय वर्ष में योजना के लिए 15.58 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए। बाद में नगर पालिका ने आवास बनाने के लिए शहर में छोटी ज्यारत के पीछे अपनी 11 हजार वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध करा दी। सीएंडडीसी और डूडा ने योजना के तहत काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत 396 आवासों की कॉलोनी बनाई जा रही है। कॉलोनी का निर्माण पूरा होने के बाद गरीबों को आवासों का आवंटन कर दिया जाएगा।
आसरा आवास योजना का काम शुरू हो गया है। समय से काम पूरा कर लिया जाएगा। योजना के तहत शहरी क्षेत्र में रहने वाले आवासहीन गरीबों के लिए घर मिलेंगे। -अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन