फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने से तापमान में इजाफा, उमस भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तीन दिन बारिश और बूंदाबांदी के बाद शनिवार को फिर मौसम में बदलाव आ गया। तेज धूप खिलने से पारा चढ़ने लगा है, और उमस भी बढ़ी है। दिन में कुछ समय के लिए बादल छाए, लेकिन बगैर बारिश किए चले गए।
विज्ञापन

लगातार बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के साथ बारिश होने से तीन दिन तक मौसम काफी खुशनुमा रहा था। शुक्रवार से मौसम में कुछ बदलाव आना शुरू हुआ। दिन में बादल तो छाए रहे और शाम के वक्त बूंदाबांदी हुई।
मगर शनिवार को मौसम ज्यादा बदल गया। पूरे दिन तेज धूप खिली रही। दिन में एक-दो बार बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री के पार होने से वातावरण में उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून कमजोर हो रहा है। रविवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। शाम के वक्त बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें