फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंपुरिया के मुख्य मार्ग पर जलभराव, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
उघैती के गांव मझरा रम्पुरिया में सड़क जमा कीचड़। संवाद
विज्ञापन
उघैती। सराह बघौली के मजरा रंपुरिया के मुख्य मार्ग पर जलभराव हैं। बारिश से मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रंपुरिया गांव के लोग कीचड़ से भरे मार्ग से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कच्ची नाली टूटी हुई हैं। गांव से गंदे पानी की निकासी न होने से घरों के आगे नालियां बजबजा रहीं है। साफ-सफाई नहीं होती है। ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मार्ग से आवागमन में दिक्कत तो पहले से ही थी, लेकिन जब से वर्षा शुरू हुई है तो समस्या बढ़ गई है। सहसवान बीडीओ सतीश सैनी ने बताया कि सड़क की वर्तमान हालत के बारे में जानकारी नहीं है। टीम भेजकर उसकी जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें