फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुर्गा मंदिर मार्ग पर जलभराव, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
कछला में दुर्गा मंदिर को जाने वाले रास्ते पर जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
कछला। दुर्गा मंदिर मार्ग और वार्ड एक से 10 को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोग शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश है। जलभराव और कीचड़ के कारण दुर्गा माता मंदिर को जाने में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व नगर के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय की घेराबंदी भी की थी। तब नगर पंचायत प्रशासन ने इस रोड पर मिट्टी डलवा दी थी, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ है। सौरभ ने बताया कि इस रोड पर जलभराव के कारण गंदगी है। इससे बीमारियां पनप रहीं है। लोग आये दिन बीमार पड़ रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लोनिया चौहान ने बताया कि दलित बस्ती होने के कारण इस क्षेत्र में विकास कार्य नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से होने हैं। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। संवाद

कछला में दुर्गा मंदिर को जाने वाले रास्ते पर जमा पानी। संवाद

कछला में दुर्गा मंदिर को जाने वाले रास्ते पर जमा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें