लोगों को नदियों के प्रति किया जागरूक
शिप्रा के रामेश्वरम पहुंचने पर भाजपा के कई जिलाध्यक्ष ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने भागादारी की। उन्होंने राम जानकी वन गमन मार्ग पर लोगों के साथ संवाद किए। नदियों के प्रति जागरूक किया। शिप्रा ने मातृ शक्ति को भी माता जानकी के चरित्र को आत्मसात करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जानकी माता ने अयोध्या के राज पाट को छोड़कर श्री राम के साथ वन गमन कर धर्म को नया आयाम दिया।
राजनीकि परिवार से हैं शिप्रा पाठक
शिप्रा दातागंज की निवासी हैं। राजनीतिक परिवार है। पिता डॉ. शैलेश पाठक भाजपा के स्थानीय नेता हैं। दादी संतोष कुमारी पाठक कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं।