फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहावर खेड़ा गांव के रास्ते में भरा पानी, निकलना मुश्किल

विज्ञापन
सहावर खेड़ा गांव के रास्ते में कीचड़ व निकलने लोग। संवाद
विज्ञापन
रहेड़िया। सहावर खेड़ा गांव में सफाईकर्मी के लंबे समय से न आने के कारण गलियों और नालों में गंदगी का अंबार है। बारिश का पानी गलियों में भरने से कीचड़ और जलभराव है। इससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चो, बुजुर्ग और विकलांगजनों को हो रही है। कई बार ग्रामीणों ने समाधान दिवस में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण सुखवीर ने बताया महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। बारिश का पानी घरों के आगे जमा है। बाबूराम ने बताया कि वह अपने दो छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं। पानी और कीचड़ के कारण बच्चों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है। कीचड़ भरे रास्ते से निकलने में फिसलने को डर सताता है। दिव्यांग जसवीर कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से जो ट्राईसाइकल मिली है, उससे इन गड्ढों और कीचड़ में चलना बहुत मुश्किल है। कई बार समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। कुलदीप सिंह ने कहा कि गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां हो रही है।
विज्ञापन


वर्जन
- सहावर खेड़ा गांव के किसी भी ग्रामवासी ने गंदगी को लेकर कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत आती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
-शैली गोविल, खंड विकास अधिकारी, वजीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें