फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिन बारिश करियामई की मुख्य सड़क पर भरा पानी

विज्ञापन
जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते करियामई के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई के लोग बिना बारिश जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर काफी दिनों से पानी भरा हुआ है। गंदगी के कारण लोगों को उधर से निकलना मुश्किल है। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन किया। साथ ही इस समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

करियामई गांव के दिनेश गुप्ता ने बताया कि पानी का निकास न होने के कारण मुख्य सड़क पर जलभराव है। लोगों के घरों का पानी सड़क पर भर गया है। रामसेवक ने बताया कि गलियों में जमे दूषित से अब बीमारियां फैलने लगी है। इसकी निकासी के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। गांव में बनी नालियां जाम है, उसकी सफाई के लिए कर्मचारी नहीं आता है। गांव के ही कुछ लोगों ने पानी रोक रखा है। जिधर से जल निकासी होनी चाहिए, उधर लोगों ने निर्माण करवा लिया है। गांव के ही कुछ दबंगों के वजह से पानी निकासी नहीं हो पा रही है। उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान एवं सचिव को अवगत कराया है। फिर से किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अंकित कुमार, विनोद गुप्ता, गौरव शर्मा, छत्रपाल सिंह, निसार अली, पंकज कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, राजू श्रीवास्तव, हिमांशु आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें