फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमान को मिलेगी मजबूती: रजनीकांत

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबो​धित करते मुख्य अतिथि रजनीकांत माहेश्वरी। स्रोत-संगठ
विज्ञापन
बदायूं। वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमानों को मजबूती मिलेगी। विपक्ष के लोग मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। यह बातें वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यक्रम के तहत जिला मंगलवार को भाजपा कार्यालय में हुई गोष्ठी में विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा वक्फ संशोधन अधिनियम से मुस्लिमों को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि उनके हक में है। भाजपा मुसलमानों की सच्ची हितैषी है और सपा, बसपा, कांग्रेस मुसलमानों का सिर्फ इस्तेमाल करती है। नया वक्फ बिल महिलाओं के अधिकारों में वृद्धि करता है। कहा कि गरीब, अगड़ा और पसमांदा समाज की भलाई के लिए नया वक्फ संशोधन बिल आया है। 80 प्रतिशत वक्फ की संपत्तियां अतिक्रमण का शिकार हो चुकी हैं।
अब यह संपत्तियां कब्जे से मुक्त होगी तो देश में आर्थिक सुधार तेजी से आएगा। देशभर में 37.94 लाख एकड़ भूमि वक्फ की थी। उसमें से प्रतिवर्ष एक लाख करोड़ की आय होनी चाहिए थी, लेकिन वास्तविक आय मात्र 166 करोड़ रही। भाजपा सरकार किसी मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान या धार्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती। केवल अवैध कब्जे, अतिक्रमण और भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा वक्फ संशोधन अधिनियम मुसलमान भाइयों के हक में है। इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, शारद कांत शर्मा, धीरज पटेल, संदीप चौहान, हाजी सलीम, आतिफ निजामी, वीरेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें