बदायूं। गुलड़िया क्षेत्र में एक युवक अपने चचेरे भाई की लग्न में सोमवार रात आया था। डीजे में डांस करने के दौरान उसे खून की उल्टियां शुरू हो गईं। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव घर लेकर आ गए।
नगर पंचायत गुलड़िया के वार्ड नंबर आठ निवासी राजाराम (35) पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सक्सेना के चचेरे भाई नरेंद्र पुत्र धर्मवीर की शादी थी। इससे पहले लग्न समारोह का कार्यक्रम सोमवार रात शिव मंदिर में चल रहा था। कुछ मेहमान खाना खा रहे थे तो कुछ डीजे में डांस कर रहे थे। इस दौरान अचानक राजाराम को खून की उल्टियां होने लगी तो परिवार के लोग कुर्सी में बिठाकर उन्हें पानी पिलाया। इसके बाद वह फिर से उल्टी करने लगे। जब तीन-चार उल्टियां हो गईं तो परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए बदायूं लाने लगे। इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजाराम की मौत से पत्नी बेबी, पुत्र सचिन, पवन, पुत्री प्रिया समेत परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
शादी के माहौल में पसरा मातम
चचेरे भाई राजपाल की मौत होने से शादी के माहौल में मातम पसर गया। परिवार के लोग अब धूमधाम से शादी नहीं करने की बात कह रहे हैं।